छत्तीसगढ़

हादसा: हाइवा ने रौंदा बाइक सवार को….तीन लोगों की मौत…6 साल का मासूम भी

भिलाई

ग्राम खेदामारा के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला, एक पुरुष और छह साल के बच्चे की मौत की हो गई। वहीं तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हाइवा के पहियों से कुचलते हुए एक सवार के शरीर का कुछ अंग भी बाहर आ गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीनों बाइक सवार भिलाई के कोहका के रहने वाले थे। वे बाइक में बेमेतरा की ओर जा रहे थे। छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद हाइवा चालक को लोगों ने घेर लिया था। पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार किया है। गाड़ी में बोल बम ट्रांसपोर्ट लिखा हुआ है। फिलहाल गाड़ी मालिक का पता नहीं चल पाया है। मृतकों में कोहका निवासी अनिल सिन्हा उम्र 33  वर्ष, भारती सिन्हा उम्र 28 वर्ष और आयुष सिन्हा उम्र 6 वर्ष शामिल है। बाइक में सवार एक तीन साल की बच्ची दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply