छत्तीसगढ़

देशी शराब दुकान में डकैती का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद

गरियाबंद. जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है.

See also  रिश्ते शर्मसार, पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त नगद रकम के सोर्स की जांच कर रही है. इस मामले के बाद गरियाबंद जिले के सीमावर्ती पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

See also  आज फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 107.96 रूपये में मिल रहा पेट्रोल, जानिए कीमतों में बढ़ोतरी क्यों ?

Related Articles

Leave a Reply