छत्तीसगढ़

चुनाव चिन्ह की हुई अदला-बदली : सरपंच प्रत्याशियों को आबंटित कुछ हुआ, बैलेट पेपर पर छपा कुछ और, रिपोलिंग की मांग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में  त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसी बीच  सूरजपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के सरपंच पद  के दो प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से फिर से चुनाव कराने की मांग की है। दोनों प्रत्याशियों ने मतपत्र में चुनाव चिन्हों में उलटफेर करने का आरोप लगाया है। 

दरअसल, डुमरिया पंचायत में सरपंच पद के लिए  चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद एक प्रत्यासी ने गिलास और दूसरे को नारियल पेड़ का चुनाव चिन्ह के लिए प्रचार किया था। लेकिन आज मतदान के दिन मतपत्र में चुनाव चिन्हों का उलट फेर हुआ है। जिस प्रत्याशी ने गिलास का चिन्ह प्रचार किया था उसके नाम के सामने नारियल पेड़ का चिन्ह नजर आया। तो वहीं नारियल पेड़ छाप की जगह गिलास का चिन्ह छपा पहुँचा है। 

See also  NKH चांपा में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

प्रत्याशियों ने दोबारा मतदान कराने की मांग की 

मतपत्र में उलटफेर होने के कारण दोनों प्रत्याशियों में नाराजगी है। जिसके चलते दोनों चुनाव को फिर से कराने की मांग कर रहे हैं। दोनों को  कहना है कि, निर्वाचन से हमें जो छाप मिला हमने उसका प्रचार किया था। लेकिन लापरवाही के चलते मतदान वाले दिन चिन्ह में उलटफेर हो गया। इसलिए निर्वाचन अधिकारी को यहां चुनाव रद्द करना चाहिए। 

निर्वाचन अधिकारियों  ने उलटफेर से किया इंकार 

निर्वाचन अधिकारियों  की माने तो उनका कहना है कि, जो प्रत्याशीयो को चिन्हों का प्रकाशन किया गया था। वही मत पत्र में छप कर आया  है। प्रत्याशियों ने किस प्रकार दूसरे चुनाव चिन्ह का प्रचार किया यह समझ से परे है। इसमें हमारी कोई त्रुटि नहीं है। केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं ।

See also  मतदाता सूची से जिनका नाम कटा, वो ‘मैं जीवित हूं’ तख्ती लेकर पहुंचे कांग्रेस भवन, पूर्व MLA धनेंद्र ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Related Articles

Leave a Reply