छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में युवक ने अपने लोअर से पेड़ पर लगाई फांसी, रात को निकला था घर से

जांजगीर-चांपा : जिले में कपड़े के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। ग्राम मेहंदा की नर्सरी में सीलम के पेड़ पर शव लटका था। मृतक की पहचान मृतक राम नारायण खरे (36) कुटरा निवासी के रूप में हुई।

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, युवक मंगलवार रात घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार को पेड़ पर लटका युवक का शव देखा गया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

अपने लोअर से लगाई थी फांसी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राम नारायण मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

अगली सुबह उसका शव नर्सरी में पेड़ पर लटका मिला। मृतक ने अपने लोअर से ही फांसी लगाई थी और शव मिलने के समय वह केवल अंडरवियर में था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मजदूरों ने देखा तो कोटवार को बताया

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

घटना की जानकारी सबसे पहले नर्सरी में गड्ढा खोदने वाले मजदूरों को हुई। उन्होंने तुरंत गांव के कोटवार को सूचित किया। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply