देश

बम धमाके की गूंज से दहल उठा पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस, मचा हड़कंप, प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त

पटना

पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस परिसर आज बम धमाकों की गूंज से दहल उठा। धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक संस्कृत विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण के गाड़ी हम से हमला किया गया।

पुलिस मामले की मामले की जांच में जुटी
बम बलास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पटना के पीरबहोर थाने पुलिस पहुंच गई। साथ ही पटना टाउन एएसपी दीक्षा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकते हुए युवक की तस्वीर कैद हो गई है।

छात्रों की आपसी लड़ाई के चलते फेंका बम
पटना टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि आपसी लड़ाई के चलते सुतली बम फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बम धमाके में किसी को व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। एक प्रोफेसर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही सबकुछ समाने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 की तादाद में लोग इस हमले में शामिल थे।

See also  Chandrayaan-3: 'आपका स्वागत है दोस्त', चंद्रयान-3 के लैंडर को चांद पर पहुंचने से पहले मिला खास संदेश

मेरी किसी से दुश्मनी नहीं-प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण
घटनास्थल की पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और हर पहलू की जांच की जा रही है। दरभंगा हाउस कैंपस और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस बम हमले में संस्कृत विभाग के जिस प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह छात्र संघ चुनाव से जुड़ा हुआ मामला है। मुझ किसी की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। छात्रों के दो गुट आपस में कहीं भिड़े थे और उसके बाद यहां पर बम फेंका गया है। इस घटना में मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।

बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी में अक्सर छात्र राजनीति के चलते विभिन्न गुटों के बीच संघर्ष होता रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। लेकिन बुधवार को बम धमाकों से एक बार फिर पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस में हलचल बढ़ने के आसार हैं।

See also  वैशाली: बस की छत पर बैठे 6 लोग, हाईटेंशन तार की चपेट में आए, जख्मी

Related Articles

Leave a Reply