देश

पति के रहते देवर पर आया दिल तो पत्नी ने शूटर्स को सुपारी देकर करवा दी हत्या

लखीसराय

पति के रहते पत्नी देवर के साथ अवैध संबंध में इस कदर पागल हो गई कि शूटर्स की मदद से पति की ही हत्या करवा दी. घटना बीते 15 अगस्त की है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शूटर एवं पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि देवर से अवैध संबंध में पति रूकावट बन रहा था जिसके बाद पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग पत्नी ने ही रच डाली. इस घटना को अपने देवर की मदद से अंजाम भी दे दिया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई. हत्या की ये घटना बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सुशील कुमार ने बताया कि बीते 15 अगस्त को देर शाम हलसी थाना क्षेत्र के गौरा के बहियार मे सुरेन्द्र यादव की अज्ञात अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में तीन नामजद एवं दो अज्ञात लोगों पर मृतक के पत्नी के द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया था. इस वारदात के बाद एसपी सुशील कुमार ने एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया तब जाकर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ. एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर से अवैध संबंध पिछले 10 वर्षों से चला आ रहा था. इस अवैध संबंध में पति सुरेंद्र यादव बाधा बना हुआ था. इसी को लेकर पत्नी गुलफुल देवी ने सुपारी देकर पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया जबकि मृतक की पत्नी द्वारा मृतक के भांजा द्वारा लड़की भगाने मे हत्या की बात कह पांच लोगो पर मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम मे यह मामला पूरी तरह से गलत पाया गया. एसपी ने बताया कि इस मामले में पत्नी गुलफुल देवी के अलावा शूटर सुनील कुमार मिस्त्री उर्फ कम्प्यूटर, रूदल ढाड़ी, एवं मृतक के भाई रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  ऑनर किलिंग: दलित समुदाय के लड़के के साथ रिलेशन में थी बेटी, पिता ने गला घोंटकर मार डाला

Related Articles

Leave a Reply