छत्तीसगढ़

कोतवाली थाना परिसर में भीषण आग, जब्त गाड़ियां जलकर खाक

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.

हालांकि थाना परिसर में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जब्त वाहनों में लगी और तेजी से फैल गई. देखते ही देखते कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.

See also  हाथियों का आतंक जारी: वन क्षेत्र के घरों में मचाई तबाही, जान बचाकर भागे ग्रामिण

Related Articles

Leave a Reply