देश

रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ:अभिजीत मुहूर्त में ललाट पर 4 मिनट पड़ीं किरणें, देखें Video

रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं।

सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई। सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद कर दिए गए और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई।

शाम करीब साढ़े 6 बजे सरयू घाट पर दीपोत्सव हुआ। ऐसा तीसरी बार है, जब अयोध्या में रामनवमी पर दीपोत्सव किया गया। इस बार पर्यटन विभाग ने 2 लाख दीप जलाए।

See also  बस से जा रही नाबालिग को ले गया घर, 15 दिनों तक किया रेप… परिजनों से नाराज होकर निकली थी लड़की

Related Articles

Leave a Reply