छत्तीसगढ़

ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, शव को कचरा वाहन में पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र

सक्ती। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां ट्रक के कुचलने से मोटरसाइकल सवार की मौके में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लिमडीपा एच पी पेट्रोल पंप के पास की है। हादसे में नगर पंचायत चंद्रपुर में थाने के पीछे रहने वाले संजू सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 41 वर्ष की मौत हो गई है, जो कोयला ईट का धंधा करता था।

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

9 अप्रैल के सुबह अपने मोटर साइकिल में एचपी पेट्रोल पंप लिमडीपा से पेट्रोल भरा कर वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच सुबह 10.30 बजे रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दी। जहां मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

वहीं हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां चंद्रपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा मृतक के शव को नगर पंचायत चंद्रपुर के कचरा गाड़ी में पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया। शासन प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही चंद्रपुर में यह पहली घटना नहीं है, कई बार एक्सीडेंटल शव को कचरा वाहन पर ही लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया जाता है, मृतक के रिश्तेदारों के द्वारा बताया गया कि चंद्रपुर पुलिस के द्वारा आनन फानन में नगर पंचायत चंद्रपुर की कचरा वाहन को लाकर शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply