छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर दिखेगा चक्रवात का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। अरनब और मुरासू के बाद अब चक्रवात अकवान बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

चक्रवात अकवान से इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार, चक्रवात अकवान फिलहाल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके 18 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नेल्लूर और तुनी के बीच इसके लैंडफॉल होने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply