छत्तीसगढ़

सक्ती में गर्लफ्रेंड से मिलने गया दलित युवक को बीच चौराहे नग्न कर पीटा, पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, रात-भर पीटते रहे

सक्ती : जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया। मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा

ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा है। अगली सुबह उसे बीच चौराहे में ले गए और फिर नग्न कर मारा। पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने का पानी तक नहीं दिया। युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

अस्पताल में इलाज जारी

पीड़ित देवगांव का रहने वाला है। मारपीट के दौरान गांव के अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोग उसे बचाने के लिए आए तो उन्हें हटा दिया गया। पीड़ित को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की नाबालिग लड़की से ही युवक का अफेयर है और वह उस रात लड़की से मिलने गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और पीड़ित से मारपीट की।

See also  लड़की को घर से भगा ले गया शादीशुदा युवक: कोरबा ले जाकर रेता गला, अपने भी गले पर चलाया चाकू, युवक की मौत लड़की की हालत गंभीर

सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply