छत्तीसगढ़रायपुर

पहलगाम में आतंकी हमला : कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा लोग, सभी सुरक्षित

रायपुर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं कश्मीर में छत्तीसगढ़ के 77 लोग फंसे हैं. इनमें भिलाई के 12 लोग हैं. रायपुर के 61 और राजनांदगांव के 02 लोग हैं. सभी को श्रीनगर के होटल में ठहराया गया है.

बताया जा रहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटक मंगलवार को पहलगाम पहुंचे थे. आतंकी हमले के बाद आज कश्मीर बंद है. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों से बातचीत की है. डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा भी लगातार छत्तीसगढ़ के पर्यटकों से संपर्क में है, जो कश्मीर में फंसे हुए हैं.

शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने परिवार के साथ गया था रायपुर का दिनेश

जानकारी के मुताबिक रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे. वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने दिनेश को मार डाला. मृतक का पार्थिव शरीर दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर लाया जाएगा, जो रात 8 बजे पहुंचेगी.

See also  एमडीएमए एवं कोकिन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार जिसमें 1 अंतर्राज्यीय एवं 1 महिला शामिल

गृहमंत्री शाह बोले – आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा

पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की. शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है. बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा. जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है. साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को 1 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है.

सुरक्षा बलों ने पहलगाम को कराया खाली, सभी बाजार और पर्यटक क्षेत्र बंद

फायरिंग के बाद सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस वजह से पर्यटकों को वहां जाने की अनुमति नहीं है. पहलगाम को खाली कराया गया है. सभी बाजार और पर्यटक क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ के पर्यटक इस वक्त कश्मीर के श्रीनगर के एक होटल में हैं. स्थिति सामान्य होने पर वापस छत्तीसगढ़ आएंगे. CM साय ने फोन से हाल-चाल जाना है.सभी सुरक्षित हैं.

See also  भूपेश बघेल का लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार, बोले प्रचार का जिम्मा मिले तो बेहतर होगा

Related Articles

Leave a Reply