छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

रायपुर

अक्टूबर के महीने से छत्तीसगढ़ में हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है. पिछले दिनों बदली बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले 2 दिनों से उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है. रात के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है.

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह के बने रहने की संभावना है. शुक्रवार की शाम प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. जिसके कारण न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है. बुधवार को सरगुजा में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री बलरामपुर में 13.8 डिग्री जांजगीर में 14.3 डिग्री कोरिया में 14.5 डिग्री कांकेर में 14.7 डिग्री नारायणपुर में 14.8 डिग्री और दुर्ग में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता है. अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. एक सिस्टम भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम के आसपास बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की शाम को

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply