छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर पर चल रहा था देह व्यापार, वाट्सएप पर डील करती थी महिला, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार युवतियों और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन नगर के जयंती नगर इलाके में एक मकान में लंबे समय से देहव्यापार का धंधा चल रहा है।

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी पद्मश्री तवर ने महिला थाना और मोहन नगर थाना की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया। छापेमारी के दौरान चार युवतियां और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। सभी को मौके पर हिरासत में लिया गया।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो वहां से बड़ी मात्रा में कंडोम के पैकेट्स, आपत्तिजनक वस्त्र और मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस ने इन्हें साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे कोलकाता से दुर्ग लाई गई थीं और बीते दो महीनों से इस मकान में रहकर देह व्यापार कर रही थीं। इस पूरे रैकेट को संचालित करने वाली एक स्थानीय महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, फिलहाल सभी आरोपियों से सेक्टर-6 महिला थाना में गहन पूछताछ की जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क को उजागर किया जाएगा। शहर में इस तरह के रैकेट के सक्रिय होने से पुलिस और आमजन दोनों ही हैरान हैं। दुर्ग पुलिस गांव हो या शहर में देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply