छत्तीसगढ़

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर RTO दफ्तर का घेराव, कांग्रेसी नेताओं ने कहा – HSRP के नाम पर जनता से हो रही अवैध वसूली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में आ रही समस्या को लेकर आज कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर के बीरगांव स्थित आरटीओ कार्यालय का घेराव किया. कांग्रेसियों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाने और अभी चालानी कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी दी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि नंबर प्लेट नया लगाने में ही लंबा समय लग रहा है. इस बीच लोगों पर चलानी कार्रवाई भी की जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार आम जनमानस को परेशान करने का काम किया जा रहा है. आम जनता के पैसों को बिल्कुल भी लूटने नहीं दिया जाएगा, कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी है. उन्होंने नए नंबर प्लेट लगाने के पीछे बड़े घोटाले की आशंका जताई है. उन्होंने नंबर प्लेट लगाने के लिए अतिरिक्त पैसे वसूलने की बात कही है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply