छत्तीसगढ़

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 15 लोग गंभीर

कांकेर। साईमुंडा ओडापानी के पास बस और ट्रक आमने- सामने जा भिड़े। इसमें बस सवार लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायल यात्रियों का बासनवाही और सरवंडी अस्पताल में इलाज चल रहा। नेशनल हाईवे केशकाल घाट में मरम्मत कार्य चलने के कारण छोटे दुधावा से विश्रामपुरी जाने छोटे में सभी वाहनों को डाइवर्ट किया गया है।

कांकेर जिले के साईमुंडा घाट में एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत के बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे की वजह केशकाल घाट में मरम्मत कार्य के चलते बसों का वैकल्पिक मार्ग से आवागमन बताया जा रहा है। यह घटना दुधावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

See also  वाहन की टक्कर से नर भालू की मौत : पानी पीने जा रहा था, रोड पार करते समय गाड़ी की चपेट में आया

Related Articles

Leave a Reply