छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

बालोद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के चितौद गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

दंपति इलाज के लिए बाइक से अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान चितौद गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाजे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय नेमलता साहू के रूप में हुई है, जो गर्भवती थी। जबकि उसका पति 39 वर्षीय कोमल साहू गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। दोनों कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply