छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा बयान : बोले- मैं रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानता, धीरेन्द्र शास्त्री जैसे सभी बाबा हैं फर्जी

मनेन्द्रगढ़। चिरमिरी में जगतगुरु रामभद्राचार्य की कथा चल रही है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़ पहुंचे। जहां मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं रामभद्राचार्य को मैं जगतगुरु नहीं मानता। इसलिए मैं उनकी कथा सुनने नहीं जाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा कि, जिस प्रकार से भाजपा का प्रचार कर रहे हैं तो वह सिर्फ भाजपा के प्रचारक हैं। ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। ऐसी जगह हमारे कांग्रेस के किसी आदमी को नहीं जाना चाहिए। हम तो कण कण में भगवान मानने वाले लोग हैं। हमारे तो कण- कण में भगवान है। धीरेन्द्र शास्त्री सहित अन्य सभी बाबा फर्जी हैं।

सुशासन तिहार में कांग्रेस की महिला विधायक शेषराज हरबंश को जाने से रोकने पर श्री महंत ने कहा कि, महिला विधायक को जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेसियों को रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री किस जगह उतरेंगे यह कलेक्टर एसपी को मालूम है, तो विधायक वहां गए तो रोक दिया जाता है। ये कहा जाता है कि कांग्रेस विधायक ऐसे प्रश्न करेंगे, जिसका जवाब सीएम के पास नहीं होगा। मुख्यमंत्री को जितना सुशासन करना है करते रहे, हम आने वाले दिनों में शासन में होंगे। पामगढ़ की महिला विधायक शेषराज हरबंश को सुशासन तिहार में जाने से कलेक्टर- एसपी ने रोका था।

See also  तीन दिनों के बाद भी इंडिगो संकट जारी: रायपुर की लगभग 6 उड़ानें रद्द होने पर दिल्ली-मुंबई रूट प्रभावित, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Related Articles

Leave a Reply