छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : चांपा में बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अविनाश यादव (33 वर्ष), निवासी भोजपुर चांपा के रूप में हुई है।

आरोपी मिशन रोड, भोजपुर क्षेत्र में लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धारदार बटनदार लोहे का चाकू बरामद किया गया।

See also  जांजगीर चांपा में डेढ़ साल के बचे की हत्या:- पिता ने सिर पर मारा ईट,आरोपी पुलिस के हिरासत में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस..

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply