छत्तीसगढ़

धार्मिक स्थल घटारानी के जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

गरियाबंद। जिले के छुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम फुलझर में स्थित गोल्डा नाला जलाशय में एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह जलाशय प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी के समीप स्थित है, जहां ग्राम फुलझर निवासी किशन ध्रुव पिता मेंघ ध्रुव (उम्र लगभग 21 वर्ष) नहाने गया था।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि युवक जलाशय में नहाते वक्त गहराई में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी तत्काल फिंगेश्वर थाना प्रभारी एवं गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को दी गई। सूचना पर फिंगेश्वर थाना प्रभारी अपनी टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही हैँ और मामले की जांच में जुट गई है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply