जांजगीर चांपा

स्व. श्री बिसाहू दास महन्त की 43 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मृदुभाषी,जनप्रिय राजनेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 43वीं पुण्यतिथि पर आज जिला मुख्यालय जांजगीर के बीडीएम उद्यान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ महंत रामसुन्दर दास, चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, एसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बीडीएम उद्यान जांजगीर में प्रसिद्ध कबीर भजन गायक श्री भारती बंधु द्वारा कबीरदास जी की साखियों पर आधारित मनमोहक, सुमधुर भजनों का गायन प्रस्तुत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने श्रद्धांजलि समारोह के पूर्व चांपा केराझरिया स्थित तपसी बाबा उद्यान में स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

See also  JANJGIR-CHAMPA : बोरे में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

हितग्राही हुए लाभान्वित

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत 11 दिव्यांगों को मोटाराइज्ड ट्रायसायकल और हस्तचालित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत श्रीमती प्रमिला गोयल और श्रीमती ललिता बाई केंवट को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। निःशक्तजन उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 5 विद्यार्थियों को 6-6 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के आदर्शों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध हैं। उनके बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

See also  जांजगीर-चांपा : नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Articles

Leave a Reply