छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र में उल्टा फहराया गया तिरंगा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मधाईभाठा से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 15 अगस्त को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण पंचायत के सरपंच दीनानाथ जाटवर ने किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि ध्वज उल्टा फहराने के बाद भी वहां मौजूद ग्रामीणों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अन्य लोगों का इस ओर ध्यान नहीं गया। बताया जाता है कि तिरंगा शाम 5 बजे तक इसी स्थिति में लहराता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का स्पष्ट अपमान है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेता है।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

Related Articles

Leave a Reply