छत्तीसगढ़

रेलवे की नई व्यवस्था फेल! : यात्रियों को टिकट देने वाले टीटीई रहे गायब, काउंटर पर लगी रही भीड़

रायपुर. रेलवे ने यात्रियों को हाईटेक तरीके से टिकट देने की सुविधा 27 अगस्त से शुरू की थी, ताकि यात्रियों को टिकट के लिए लाइन न लगानी पड़े, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है. स्टेशन में टिकट के लिए काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी.

रेलवे ने दावा किया था कि रायपुर स्टेशन में अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट (जनरल टिकट) लेने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में अब टिकट काउंटर के स्टॉफ ही नहीं बल्कि टीटीई भी हाईटेक तरीके से टिकट देंगे.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

रायपुर रेलवे स्टेशन में DRM ने 5 टीटीई स्टॉफ को मोबाइल यूटीएस टिकटिंग के उपकरण दिए हैं. इस उपकरण के माध्यम से टीटीई सीधे यात्रियों को टिकट दे सकेंगे. हालांकि ये टिकट यात्री टिकट काउंटर के पास ही ले सकेंगे, उन्हें ये सुविधा ट्रेन के अंदर या प्लेटफार्म में उपलब्ध नहीं होगी.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

सीनियर डीसीएम (Sr.DCM) अवधेश त्रिवेदी का कहना था कि इस सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलेगा और आने वाले समय में अनारक्षित केंद्र को आरक्षण केंद्र में मर्ज करने के निर्देश रेल मंत्रालय से मिले हैं. उन्होंने बताया था कि अनारक्षित टिकट केंद्र की जगह आने वाले दिनों में वहां यात्री सुविधाओं के लिए एटीवीएम मशीनें भी लगाई जाएगी, जहां से भी अनारक्षित टिकट ले सकेंगे.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply