छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा में अज्ञात हमलावर ने युवक पर किया चाकू से हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। दो युवकों ने दारू भट्ठी के पास एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ई. महेश (34 वर्ष), पिता ई. कृष्ण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुरु घांसी मोहल्ला का निवासी है और वर्धा पावर प्लांट में काम करता है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

घायल ने बताया कि वह शराब पीने के समय संजय नगर के रहने वाले दो अन्य युवक भी शराब पी रहे थे इस बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों ने मिलकर चाकू से सीने में हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply