छत्तीसगढ़

कवर्धा में तीन साल की बच्ची से रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा

कवर्धा में तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. दशहरा की रात बच्ची अपने दादा के साथ दशहरा का कार्यक्रम देखने गई थी. इस दौरान बच्ची के दादा को प्यास लगी वह पोती को लेकर अपने बड़े भाई के घर चले गए. उसके बाद वह बच्ची को आंगन में सुलाकर शौच के लिए गए. तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आया और बच्ची को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. उसके बाद उसने रेप की घटना को अंजाम दिया. जब बच्ची रोने लगी तो परिजन वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. इस तरह आरोपी को पकड़ने के बाद परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पूरा मामला सिटी कोतवाली थाने का है. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है. बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया गया. उसके बाद बच्ची को परिवारजनों को सौंप दिया गया है. अभी बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है. पुलिस ने इस केस में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. छत्तीसगढ़ में बेटियों के साथ अनाचार के केस बढ़े: छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में महिलाओं और बेटियों के साथ रेप के केस बढ़े हैं. रायपुर गैंगरेप कांड से लेकर जशपुर टीचर रेप कांड तक ये सारी घटनाएं इस बात की गवाही दे रहे हैं. इस ओर सरकार और पुलिस को सख्ती बरतने की जरूरत है.

See also  रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

“बुधवार शाम पीड़ित बच्ची के परिजन सीटी कोतवाली पहुंचे. बच्ची से दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची का मेडिकल चेकअप कराने के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया है”: हरीश राठौर, एएसपी

Related Articles

Leave a Reply