छत्तीसगढ़

लूटपाट या साजिश: 75 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, घटना की जांच जारी

बेमेतरा

जिले के नांदघाट थाना के ग्राम टेमरी में मेलुराम साहू नाम के 75 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या हो गयी है। हत्या के बाद अज्ञात आरोपी मृतक की मोटर साइकिल (TVS एक्सल) को लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस मौके पर पहुच जांच में जुटी हुई है। धारदार हथियार से जिस प्रकार बुजुर्ग को मारा गया है उसे देख कर लगता नहीं की मामला सिर्फ लूटपाट का है। इलाके में तनाव है। बहरहाल मृतक की हत्या कर उसकी मोटर साइकिल लेकर फरार होने वाले हत्यारे लूटेरों की तलाश पुलिस कर रही।

See also  तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग थे सवार

Related Articles

Leave a Reply