छत्तीसगढ़

नाबालिग ने ढाई साल के मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मां ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. नाबालिग के साथ उसके माकन मालिक के नाबालिग बेटे ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता का परिवार आरोपी के घर में किराएदार के तौर पर रहता था. पीड़िता की मां घर लौटी तब अपचारी को घिनौना कृत्य करते रंगे हाथों पकड़ा. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं कार्रवाई के बाद मकान मालिक ने पीड़ित परिवार को घर खाली करवा दिया. 

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त ढाई साल की मासूम घर में अकेली थी. मौके का फायदा उठाकर अपचारी बालक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. काम से वापस घर लौटी पीड़ित की मां काम ने मकान मालिक के नाबालिग बेटे को घिनौना कृत्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद की गई कार्रवाई से नाराज मकान मालिक ने धमकी देकर उन्हें घर खाली करवा दिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने मामले के संबंध में जानकारी दी कि पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है. अपचारी बालक को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया है. 

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Reply