छत्तीसगढ़

दीपावली की रात बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या : तुल्लू पंप चोरी में नाम आने का लिया बदला, आरोपी गिरफ्तार

फरसगांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चिचाड़ी में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मंगऊ वट्टी की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपी विकास मरकाम तुल्लू पंप चोरी के मामले में अपना नाम लिए जाने से नाराज था। इसी गुस्से में उसने दीपावली की रात वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली की शाम गांव में राउत नाचा कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के बाद रात करीब 10 बजे मंगऊ वट्टी और विकास मरकाम अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग को अकेले जाते देखा और उनका पीछा करने लगा। शीतला मंदिर के पास सुनसान जगह पर उसने मंगऊ वट्टी को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सीमेंट के पत्थर से उनके सिर पर तीन-चार बार वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

See also  कोयला खाली करने के दौरान जांजगीर के युवक की मिली लाश से मचा हड़कंप, मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक

9 नवंबर की सुबह शीतला मंदिर के पास सड़क किनारे बुजुर्ग का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।

पुलिस जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई। बताया गया कि गांव में तुल्लू पंप चोरी के मामले को लेकर हुई बैठकों के दौरान मृतक मंगऊ वट्टी ने सार्वजनिक रूप से विकास मरकाम का नाम लिया था। इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने बदला लेने की नीयत से बुजुर्ग की हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply