छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा में फोटोकॉपी दुकान में चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने फोटोकॉपी दुकान में हुई नकबजनी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल, सिक्कों सहित 3,403 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभात यादव उर्फ भोलू (22 वर्ष), निवासी यादव मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 11, अकलतरा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अधियारीपाठ निवासी भोलामणी चक्रधारी की अकलतरा स्थित नेहा फोटोकॉपी दुकान में 7 नवंबर की रात चोरी हुई थी। दुकान संचालक रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर गल्ले से लगभग 30 हजार रुपये नकद और रेडमी नोट 9 प्रो मोबाइल गायब मिला। चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

See also  मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

मामले की रिपोर्ट पर अकलतरा थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलेन्डन यार्क के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान कर यादव मोहल्ले में दबिश दी गई और प्रभात उर्फ भोलू यादव को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुकान के पीछे के रास्ते से प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल, सिक्कों सहित 3,403 रुपये नगद और स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(A) के तहत कार्रवाई करते हुए 11 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  निर्मम हत्या : कुएं से मिले दो मासूम भाई-बहन के शव, कपड़े से बंधा मिला मुंह… गांव में पसरा मातम

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शेष नारायण साहू और आरक्षक शैलेन्द्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply