छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है। इस घटना के उजागर होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और बीजेपी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भटगांव पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री को धमकी देना सिर्फ व्यक्तिगत हमले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply