छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर SP का सख्त आदेश , आदतन बदमाशो का निकाला जाय जुलूस , आज इन दो बदमाशों का निकला जुलूस

जांजगीर चाम्पा।  SP विजय पांडेय फूल एक्सन मोड में आ गए है। उन्होनें सभी थाने के प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि अब से आदतन बदमाशो को आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर उनका पूरे शहर में उनका जुलूस निकाला जाय। इसी कड़ी में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दो आदतन बदमाशो का गुंडागर्दी, मारपीट करना पाए जाने पर निकाला गया जुलूस।

दरअसल शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 01 जुलाई 2025 को स्वपनिल यादव, उम्र 21 वर्ष और अनुराग उर्फ लक्की यादव, उम्र 24 दोनो आदतन बदमाशो के द्वारा लोहर्सी शराब दुकान के समीप स्थित चखना दुकान में बैठे एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण क्रमांक 255/25 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) bNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा चुका है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप : कैदी ने हंसिया से गला रेतकर की आत्महत्या की कोशिश, जांच कर रही पुलिस

दोनों आरोपियों द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के कारण हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है तथा गुंडा सूची में शामिल करने की कार्यवाही की जा रही है।

आदतन बदमाश

01. स्वपनिल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण (अपराधिक प्रवृत्ति का, जिसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश के तहत कार्यवाही प्रचलित है।)

02. अनुराग उर्फ लक्की यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी खरौद (पूर्व से गुंडा सूची में शामिल।)

Related Articles

Leave a Reply