छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग और दौड़ पड़ी, अस्पताल में भर्ती

 रायपुर: राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी।

थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

See also  शादी के नाम पर धोखा: भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया

घटना की पुष्टि पुलिस ने की है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी पहचान और आग लगाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी बताया जा रहा है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था, जिसके काउंसलिंंग के लिए ही महिला थाने पहुंची थी। लेकिन अचानक से महिला ने खुद को आग के हवाले किया और थाने की ओर दौड़ गई। मामले में लगातार अपडेट जारी है।

See also  मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना : 75% तक छूट और 100% सरचार्ज माफी, लाखों उपभोक्ताओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पति से हमेशा होती थी लड़ाई

पीड़िता वर्षा की 2022 में रायपुर के ही कैलाशपुरी निवासी शिवम गोस्वामी नाम के युवक के साथ शादी हुई थी। पीड़िता की दो बेटियां भी हैं। दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होते रहता था। आग की चपेट में आने से महिला 50 प्रतिशत झुलस गई है, जिसका इलाज जारी है।

See also  तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा, बेटी को तैरना सिखाते समय बहे पिता-बेटी, पिता का शव मिला

Related Articles

Leave a Reply