छत्तीसगढ़रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव : राजधानी सहित पांच निगमों में महिला प्रत्याशी लड़ेगी महापौर का चुनाव, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर ओबीसी के लिए हुआ आरक्षित

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार चिर-प्रतिक्षित आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है. रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है.

रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य दे रहे आरक्षण के प्रक्रिया को जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग आरक्षित किया गया है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

14 नगर निगम की स्थिति

  1. नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
  2. नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
  3. नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
  4. नगर निगम भिलाई – ओबीसी
  5. नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
  6. नगर निगम चरोदा – ओबीसी
  7. नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
  8. नगर निगम धमतरी – सामान्य
  9. नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
  10. नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
  11. नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
  12. नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
  13. नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
  14. नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply