छत्तीसगढ़

महिला प्राचार्य से 2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी, शातिर ने ऐसे बनाया निशाना 

पत्थलगांव।  जामजुनवानी प्राथमिक स्कूल की महिला प्रधान पाठक अंग्नेश मिंज ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठगों के झांसे में आकर महिला ने दो दिन के भीतर 2 लाख 65 हजार रुपए एक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

जानकारी के अनुसार महिला प्रधान पाठक को अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने पूछा कि क्या वह फोन पे चलाती हैं? महिला के हाँ कहने पर उससे अकाउंट बैलेंस पूछा गया। महिला ने बताया कि उनके पास लगभग 3 लाख रुपए हैं। इस पर ठग ने लालच दिया कि यदि वह 3 लाख भेजेंगी तो बदले में 3 लाख 18 हजार रुपए लौटाएगा।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

ठग के झांसे में आकर महिला ने धीरे-धीरे अपने और अपने फोन पे नंबर से कुल 2 लाख 65 हजार रुपए बताए गए अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद जब रुपए वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। महिला शिक्षिका ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

Related Articles

Leave a Reply