छत्तीसगढ़

फायरिंग प्रैक्टिस करते वक्त जवान को लगी गोली, कैंप में मचा हड़कंप,गंभीर हालत में रायपुर रेफर

धमतरी जिले के मरादेव फायरिंग रेंज में चल रहे नगर सैनिक प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को एक गंभीर हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास करते समय नगर सैनिक का जवान चौबे लाल टंडन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया।

यह घटना सोमवार को मरादेव फायरिंग रेंज में उस वक्त हुई, जब नगर सैनिक जवानों का एक माह का प्रशिक्षण अपने अंतिम चरण में था। इस प्रशिक्षण का आयोजन नगर सेनानी कार्यालय, धमतरी द्वारा किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 136 नगर सैनिक जवान शामिल हुए थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जवान फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। नगर सेनानी के अधिकारियों के अनुसार, चौबे लाल टंडन फायरिंग कर रहे थे और उनके ठीक बाजू में खड़े एक अन्य जवान की राइफल का चैंबर अचानक फट गया। चैंबर फटने से निकला एक लोहे का टुकड़ा चौबे लाल टंडन को जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

See also  छत्तीसगढ़ व्यापमं में निकली भर्ती, सब ऑडिटर के पदों पर आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

घटना के तुरंत बाद रेंज में मौजूद अधिकारियों और अन्य जवानों ने घायल चौबे लाल टंडन को संभाला और बिना देरी किए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लगभग दो घंटे के भीतर उन्हें रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से प्रशिक्षण शिविर में हड़कंप मच गया है।

See also  कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप अनशन पर बैठे,पुलिस मेन गेट के पास बेरीकेट्स लगाकर कांग्रेसियों को अंदर जाने से रोका

Related Articles

Leave a Reply