छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बदबू ने खोले राज, बंद घर में दफन मिली सभी की लाश

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की बाड़ी में पति, पत्नी और दो बच्चों का शव मिला है. इसकी पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है. एसपी के मुताबिक, चारों की हत्या कर शवों को मिट्‌टी से ढक दिया गया था. पूरी जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा. पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसकेला राजीव नगर का है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि आज सुबह बुधराम पिता चमार सिंग के घर की बाड़ी से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है. घटना स्थल की जांच करने पर एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया गया. यह शव बुधराम सिंग, पत्नी सहोद्रा, बेटी शिवांगी और बेटा अरविंद का है.

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

बताया जा रहा कि चारों लोग 4-5 दिनों से लापता थे. शवों से बदबू आ रही है. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस टीम डॉग स्क्वायड की मदद से घटना स्थल पर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों की टीम और अतिरिक्त बल मौके पर तैनात कर दिया गया है. घर और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम के आने के बाद लाशों को बाहर निकाला जाएगा.

See also  शराबी पति की करतूत, पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply