छत्तीसगढ़

रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, छत गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक छत गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। हादसे के कारण प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है।

See also  प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Related Articles

Leave a Reply