छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: चैंपियंस ट्रॉफी में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। जिले में जांजगीर पुलिस और साइबर टीम ने कार्यवाही करते हुए सट्टा खिलाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा/ साइबर टीम जांजगीर को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि भाले राय मैदान चाम्पा में सोनारिन घाट चाम्पा निवासी विजय कसेर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

जहाँ विजय कसेर व प्रकाश देवांगन दोनों चैंपियंस ट्रॉफी में ऑनलाइन आई डी के माध्यम से क्रिकेट का रुपये से दांव लगाकर हार जीत का सट्टा खिला रहे थे जो विजय कसेर से एक मोबाइल व नगद एक लाख पांच सौ रूपये व प्रकाश देवांगन से एक नग मोबाइल जिसमे क्रिकेट मैच का जानकारी लेन देन को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध कमांक 69/ 25 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 01.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply