छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त करेंगे जारी, 65 लाख महिलाओं को फायदा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. 3 अक्‍टूबर की शाम को शाह रायपुर पहुंचे हैं. 4 अक्टूबर को शाह माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि अंतरित करेंगे. महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त की राशि का लाभ छत्तीसगढ़ की 64 लाख 94 हजार 768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

रायपुर एयरपोर्ट पर स्‍वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3 अक्टूबर की देर शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अमित शाह का स्वागत किया. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, DGP अरुण देव गौतम, IG अमरेश मिश्रा, DC महादेव कावरे, DM डॉ. गौरव सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply