छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका की खारिज, कांग्रेस को लगा झटका 

बिलासपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद से कांग्रेस पार्टी समेत विधायक यादव को बड़ा झटका लगा है. बता दें, बलौदा बाजार हिंसा के मामले में रायपुर जेल में देवेंद्र यादव बंद हैं. कांग्रेस कई बार उनकी रिहाई को लेकर मांग कर चुकी है. पूर्व में कई जगह धरना-प्रदर्शन भी की थी.  देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर 12 दिसंबर 2024 को फैसला सुरक्षित किया गया था.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

दस जून को बलौदा बाजार में हुई थी हिंसा

बता दें 10 जून 2024 को बलौदा बाजार में हिंसा की आग भड़की थी. इस दौरान सतनामी समाज के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया था. गुस्से में आई भीड़ ने बलौदा बजार कलेक्टर कार्यालय पर आगजनी कर दी थी. जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए धारा 144 लगा दी गई थी. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 150 से संबंधित लोगों पर केस दर्ज किया था.

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

खास बात ये है कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भी आरोपी बनाया था. इसके बाद से कई बार विधायक की तरफ से जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई पर कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब देखना होगा कि इस मामले में देवेंद्र का अगला स्टेप क्या होगा.

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply