छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव: लखनी साहू को मिला ‘MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार’, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले के ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका लखनी साहू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ‘MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)’ से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

स्वयंसेविका लखनी साहू की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सीएम साय ने कहा- समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से समाजहित में किए गए उनके योगदान ने यह सिद्ध किया है कि जब युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

हमर नोनी हमर अभिमान – अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी लखनी को बधाई दी है। साव ने सोशल मीडिया में लिखा- हमर नोनी हमर अभिमान..! कोरबा की हमारी बेटी लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका है, लखनी ने अपने अद्वितीय समर्पण और सेवा भाव से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरांवित किया है। देश की आदरणीया राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी ने लखनी को “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है जो हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण है।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- लखनी साहू ने NSS के अपने जन सेवा और समाजसेवा के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, और सम्मान स्वरूप राष्ट्रपति जी से पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। प्रदेश की बेटी लखनी साहू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply