छत्तीसगढ़

मिड डे मिल में छिपकली : प्रधान पाठिका निलंबित, खाना बनाने वाली समूह की महिलाओं पर होगी FIR

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान खाने में मरी हुई छिपकली मिलने के मामले में DEO ने बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल की प्रधान पाठिका को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मध्यान्ह भोजन बनाने वाली समूह की महिलाओं पर FIR दर्ज कराने की बात भी कही गई है। 

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

उल्लेखनीय है कि, कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर के तुर्रिपानी के स्कूल में मध्यान भोजन में मरी हुई छिपकली मिली थी। खाना खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे, उन्होंने आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां पर बच्चों का इलाज कराया गया। 

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कही थी जांच की बात 

डॉक्टर्स ने बताया था कि, सभी बच्चे स्वस्थ हैं। वहीं कुछ बच्चों को खाना खाने के बाद पेट में दर्द की शिकायत थी। इस घटना के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply