छत्तीसगढ़

बिलासपुर कोर्ट में बवाल: कथावाचक को लेकर पहुंची पुलिस तो असामाजिक तत्वों ने की गाली-गलौज

बिलासपुर। सतनामी समाज पर विवादित बयान देने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। इस दौरान न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

बड़ी संख्या में लोग कोर्ट आए थे, भीड़ के बीच हंगामा हुआ। असामाजिक तत्वों पर कोर्ट परिसर में गाली गलौच का आरोप लगाया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने असामाजिक तत्वों को कोर्ट परिसर से खदेड़ा।

See also  तालाब में डूबीं दो मासूम बहनें : नहाने के दौरान हादसा, पास ही मिले कपड़े, गांव में शोक की लहर

बता दें कि तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, जो सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हुई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए. कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव किया था. स्थिति को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 353 (2) के साथ एससी-एसटी एक्ट की भी धारा जोड़ी गई थी.

See also  76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा था समाज

कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने आपत्तिजनक बयान को लेकर माफी मांगी थी, लेकिन समाज के लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कथावाचक के खिलाफ सतनामी समाज की आपत्ति पर प्राथमिक जांच के बाद धारा 353 (2) के तहत एफआईआर दर्ज करने की जानकारी देते हुए विधिवत जांच कर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया था. साथ ही समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी.

See also  दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, दो-दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक चालक, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Related Articles

Leave a Reply