छत्तीसगढ़

रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा, रेस्तरां की फॉल सीलिंग गिरने से खाना खा रहे कई लोग घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। रिसॉर्ट के रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग अचानक खाना खा रहे लोगों पर गिर गई। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद रिसॉर्ट में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय रेस्तरां में 25 से अधिक लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जिस हॉल में रेस्तरां संचालित हो रहा था, वह निर्माणाधीन था। सजावटी डिजाइन और भारी लाइटिंग के कारण टूटी हुई फॉल सीलिंग काफी वजनी है। हादसे के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply