छत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार पर एक्शन: डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा रुख, ईई और दो एसडीओ को किया निलंबित

रायपुर। राज्य शासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर PWD के ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया है। इन सभी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

See also  नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक

विभाग ने बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद जांच की गई। जांच के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पर लोक निर्माण विभाग के संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

See also  सावधान: मुफ्त बिजली का सपना पड़ न जाए महंगा! सोलर पैनल लगाने के बाद भी आया 21 हजार का बिल

मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद हुई विभागीय कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से तीनों अभियंताओं के तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

See also  बिना मान्यता वाले स्कूलों के प्रवेश विज्ञापन पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा हलफनामा

Related Articles

Leave a Reply