छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना

जांजगीर-चांपा। जिले में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत हो गई है। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी सी-मार्ट परिसर में पंडाल लगाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

धरना स्थल पर मौजूद फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा “मोदी की गारंटी” के तहत कर्मचारी-अधिकारियों की मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया गया था। लेकिन सरकार बने दो वर्ष बीत जाने के बाद भी फेडरेशन की मांगों पर न तो कोई ठोस चर्चा की गई और न ही कोई निर्णय लिया गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण तीन दिनों तक कलम बंद हड़ताल कर सरकार को उसका वादा याद दिलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो राज्य फेडरेशन से चर्चा कर उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

फेडरेशन के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में करीब 12 हजार अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनका इस आंदोलन को समर्थन प्राप्त है। हड़ताल के चलते शासकीय कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply