छत्तीसगढ़

कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने दी जान, नीट की तैयारी कर रहा था छात्र, इस साल की 8 वीं घटना

कोटा

शहर में कोचिंग छात्रों के सुसाइड का सिलसिला थम नहीं रहा है. अभी हाल ही में हरियाणा के नीट स्टूडेंट की सुसाइड के बाद अब फिर से एक नया मामला सामने आया है. आज मंगलवार को फिर से कोटा के एक कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली है. वह छात्र भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस संबंध में लड़के के परिजन को जानकारी दे दी गई है. कोटा में छात्रों की सुसाइड का यह इस साल का आठवां मामला है.

सब इंस्पेक्टर गोपाल लाल बैरवा का कहना है कि बीते एक साल से मामा-भांजे तलवंडी स्थित पीजी में एक साथ रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग कर रहे थे. मामा 20 वर्षीय भरत पुत्र रघुनाथ लोधी राजपूत मूल रूप से धौलपुर जिले के डिंडोली का निवासी है. उसका भांजा 17 वर्षीय रोहित भी उसके साथ रह रहा था. रोहित आज सुबह 10:30 बजे सैलून के लिए घर से निकला था. वह जब 11 बजे वापस आया तो उसने भरत को सुसाइड की अवस्था में देखा. पीछे वाले दरवाजे से उसने कमरे में प्रवेश किया. इसके बाद उसने पीजी मालिक और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पूरी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है.

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना के 19 नए मामले, एक की मौत

सब इंस्पेक्टर गोपाल लाल बैरवा ने कहा कि भरत नीट यूजी का यह तीसरा अटेम्प्ट दे रहा था, इससे पहले दो बार परीक्षा दे चुका है, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया था. इस बार परीक्षा 5 मई को आयोजित हो रही है. ऐसे में उसे लगा होगा कि इस बार भी सफल नहीं हो पाऊंगा तो उसने यह कदम उठाया. कोचिंग छात्र के रूम में सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर लिखा हुआ था – “मुझसे नहीं हो पाएगा”. भरत को परीक्षा देने के लिए 3 मई को कोटा से निकलना था.

Related Articles

Leave a Reply