छत्तीसगढ़

बर्तन बदलने के बहाने महिलाओं से ठगी, शातिर महिला सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

बिलासपुर। जिले से एक ठगी का मामला सामने आया है, जहां बर्तन बदलने के बहाने एक महिला ने घर की महिलाओं को झांसे में लेकर सोने-चांदी के जेवर और बर्तन ठग लिए। घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा माता चौरा निवासी ममता सूर्यवंशी 29 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके घर पहुंची और पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने की बात कहने लगी। उस समय घर में ममता सूर्यवंशी के साथ उनकी जेठानी शुक्रवारा बाई सूर्यवंशी और मिलापा बाई सूर्यवंशी मौजूद थीं। महिला ने कहा कि वह पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देती है और सोना-चांदी की फोटो खींचकर विदेश भेजती है। उसने भरोसा दिलाया कि फोटो लेने के बाद सभी जेवर वापस कर दिए जाएंगे और इसके बदले पैसा भी मिलेगा।

See also  जांजगीर-चांपा: फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाला सहायक शिक्षक बर्खास्त

महिला के झांसे में आकर ममता सूर्यवंशी ने पुराने बर्तन के साथ सोने की माला, चांदी का हाफ करधन, छल्ला और एक जोड़ी पायल दे दी। वहीं जेठानी शुक्रवारा बाई ने पुराने बर्तन, चांदी की चेन और बिछिया, जबकि जेठानी मिलापा बाई ने सोने की माला और पायल सौंप दी। इसके अलावा बहू ममता ने सोने का लॉकेट और टॉप्स भी दे दिए।

ठग महिला उन्हें बोली शाम 4 बजे डिजाइन भेजकर सभी का बर्तन बदलकर नया बर्तन व जेवर वापस लौटा देगी। ठग महिला ज्यादा पैसा देने की बात कहकर जेवर व बर्तन अपने साथ लेकर चली गई। उसके बाद महिला नहीं लौटी तब उन्हें ठगी के शिकार होने का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई, पुलिस ममता सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

See also  नशे में धुत आरक्षक ने शिक्षक को पेट्रोलिंग गाड़ी से मारी ठोकर, गुस्साए लोगों ने की जमकर पिटाई

Related Articles

Leave a Reply