छत्तीसगढ़

खेत की झोपड़ी में मिली युवक की लाश : रात में सोते समय काटा गला, सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अज्ञात आरोपी ने एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद लोगों को खेत की झोपड़ी में खून से सनी लाश मिली है। युवक के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घुघली कला गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में खून से सनी लाश देखी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लाश की शिनाख्त गांव के ही राजू राजपूत के रूप में की गई। युवक के गले को तेज धारदार हथियार से काटने की वजह से उसके गले पर गोल निशान बन गया है।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

टीआई ने दी मामले की जानकारी

काटने के कारण चारों ओर से खून बहा है। वहीं लाश के चारों भी खून ही खून बिखरा पड़ा है। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि घुघरी कला में राजू राजपूत की लाश उसके ही खेत के झोपड़ी में मिली है। पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस की विशेष टीम डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ले रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply