छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार: उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। यह पुरस्कार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य सरकार की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है। यह पुरस्कार बेंगलुरु, कर्नाटक में 18-19 जनवरी 2026 को आयोजित 13वे नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में दिया गया। उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज शाहा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ को मिले हैं कई पुरुष्कार
छत्तीसगढ़ को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं, जिनमें हाल ही में 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य और TB मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में प्रथम स्थान शामिल है। साथ ही इसे जल संचयन, खनिज प्रबंधन और PM-JAY में भी सम्मान मिला है, जो विभिन्न क्षेत्रों में राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।

See also  नगर पंचायत सीएमओ को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply